Add caption भारत गाँवों का देश है। भारत की अधिकतम जनता गाँवों में निवास करती हैं। महात्मा गाँधी कहते थे कि वास्तविक भारत का दर्शन गाँवों में ही सम्भव है जहाँ भारत की आत्मा बसी हुई है। आज हममें से कितने लोगों ने गाँव देखे हैं? गाँव जिन्हें भगवान ने बनाया, जहाँ प्रकृति का सौन्दर्य बिखरा पड़ा है- हरे भरे खेत, कल कल करती नदियाँ, कुँयें की रहट पर सजी धजी औरतों की खिलखिलाहट, गाय के पीछे दौड़ते बच्चे, पेड़ों से आम तोड़कर खट्टे आम खाती किशोरियाँ, तितलियाँ पकड़ते किशोरन बाजरा और मक्की की रोटी, दूध दही, मक्खन और घी की बहुलता ! सरकार गाँवों के विकास के लिये प्रयत्न कर रही है। गाँवों में बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज के लिए सभी सुविधायें जुटा रही है। बैंक इत्यादि गाँवों की उन्नति में अपना पूर्ण सहयोग दे रही हैं।
Popular posts from this blog
खोजनपुर में क्वारंटाइन स्थान
Corona विभिन्न शहरों से आए हुए लोगों के लिए हमारे प्रिय ग्राम प्रधान श्री राजेश कुमार सिंह जी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय खोजनपुर को क्वारंटाइन स्थान बनाया गया है जहां पर बाहर से आए हुए लोगों को रखा जाता है एवं भोजन की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं इनके सहयोग के लिए नितिन सिंह , अजय प्रताप मौर्य.शेखर (कोटेदार), विजय अग्रहरी ,सुरेश मुंशी ,पंचायत मित्र श्री राम प्रसाद आदि लोगों से इनकी देखरेख के लिए सहयोग मांगा है सभी लोग तत्परता से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं.!! संपूर्ण ग्राम निवासियों से अनुरोध है कि आप लोग प्रधान जी की इस मुहिम में साथ दें
खोजनपुर में चल रहे क्वॉरेंटाइन स्थान -आईटीआई खोजनपुर ,ग्राम प्रधान श्री राजेश कुमार सिंह एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ता चंद्रशेखर ,अंशु ,नितिन सिंह, अजय कुमार सिंह, राम सिंह एवं अन्य लोगों के सहयोग से लोगों को आवश्यक सामग्री प्रदान की गई ग्राम प्रधान श्री राजेश कुमार सिंह जी की एक झलक !!! फोटो स्त्रोत -"अंशु भाई"

Comments
Post a Comment